- Hindi News
- National
- Sunam News 10 Cctv Cameras Installed In Cheema Village In Collaboration With Nris And Villagers
एनआरआई व ग्रामीणों के सहयोग से चीमा गांव में लगे 10 सीसीटीवी कैमरे
बरनाला|चोरी सहित अन्य वारदाताें पर रोक लगाने के लिए गांव चीमा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। यह कैमरे शुक्रवार काे आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से लगाए गए। क्लब प्रधान जीवन सिंह धालीवाल, खजांची लखविन्दर सिंह सीरा, महासचिव गुरमेल सिंह गेला, करमजीत सिंह जिता और डाॅ. करमजीत बब्बू वड़ैच ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके के गांवों में भैंसें चोरी की वारदातें हाेे रही हैं। इसको मुख्य रखते हुए क्लब की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया गया था। एनआरआई और गांववासियों के सहयोग से गांव में दाखिल होने वाले 10 स्थानों पर 10 सीसीटीवी कैमरे और 4 डीवीआर लगाए गए हैं। इन कैमरों का कंट्रोल क्लब सदस्याें के पास रहेगा। उन्होंने बताया कि इन कैमरों पर एक लाख के करीब खर्च आया है। यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो गांव के अंदर मुख्य रास्तों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। माैके पर गोबिंद सिंह मणकू, भोला सिंह, रविन्द्र सिंह धालीवाल, मलकीत सिंह चीमा, अमना सिंह और नवजीत सिंह नवी उपस्थित थे।