158 नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद
संगरूर|पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 158 नशीली गोलियां व 1 ग्राम हेरोइन बरामद करके चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। थाना शेरपुर के सहायक थानेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि मनवीर बंब सिंह निवासी कातरो व जुगराज सिंह उर्फ बब्बी निवासी बडी के खिलाफ नशा बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शेरपुर की सीमा पर नाकाबंदी करके मनवीर को गिरफ्तार करके 70 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने मनवीर बंब सिंह व जुगराज सिंह के खिलाफ थाना शेरपुर में मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी संगरूर के सहायक थानेदार जीत सिंह ने गौरव वालिया उर्फ सनी निवासी संगरूर से 1 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीसरे मामले में थाना थाना लौंगोवाल के सहायक थानेदार प्रेम सिंह ने गश्त के दौरान भोला सिंह निवासी झाडो पत्ती लौंगोवाल की परचून की दुकान पर रेड करके 88 नशीली गोलियां बरामद की है।