तबेले की दीवार ताेड़कर 2 पशु चोरी
संगरूर | गांव नंगल में पशुओं वाले बागल से चोर 2 पशु चोरी कर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नंगल निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अपने घर में पशु रखे हुए है। 8 और 9 मार्च की मध्य रात्रि को उनके घर के पीछे पशु वाले बागल की दीवार को तोड़कर अज्ञात व्यक्ति 2 पशु चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मनप्रीत सिंह के ब्यानों पर थाना अमरगढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।