पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News 20 Day Old Death Of Truck Driver Injured By Beating Link Of Murder On Accused

पिटाई से घायल ट्रक ड्राइवर की 20 दिनबाद मौत, आरोपियों पर हत्या की धारा जुड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार को साइड न दिए जाने से खफा दो व्यक्तियों ने ट्रक सवार ड्राइवर को बुरी तरह से पीट-पीट कर घायल कर दिया था, जिसकि 20 दिन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। बगुआना निवासी त्रिलोक सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को वह अपने भाई नछत्तर सिंह के साथ ट्रक पर फूस लोड कर संगरूर से जयपुुर जा रहे थे। जब वह सरदार पैलेस छाजली के पास पहुंचे तो पीछे से कार सवार व्यक्ति हॉर्न बजा रहा था। कुछ समय बाद ही कार ट्रक के आगे आकर रूकी और कार में सवार दो व्यक्तियों ने उसके भाई को नीचे उतार पीटना शुरू कर दिया। भाई का सिर सड़क पर लगने के कारण वह बेहोश हो गया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों से भाई को छुड़ाया। जिसके बाद दोनों आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। रविवार रात को भाई नछत्तर सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना छाजली के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार सवार बरेटा निवासी धर्म सिंह व राकेश कुमार के खिलाफ लड़ाई झगडे का मामला दर्ज कर लिया था। हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने मामले में इरादा कत्ल की धारा जोड़ दोनों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने मामले में 302 की धारा जोड़ दी है।

खबरें और भी हैं...