20वां स्थापना दिवस 28 व 29 मार्च को : डॉ. इंदरजीत
ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसायटी की ब्रांच संगरूर की सलाहकार कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रांच संगरूर के मुख्य प्रबंधक त्रिलोचन चीमा, प्रीतइंदर कौर, अविनाश कौर व हरजीत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक दौरान ब्रांच की गतिविधियों का लेखा जोखा पेश किया गया। इस मौके पर डॉ. इंदरजीत कौर ने बताया कि ब्रांच का 20वां स्थापना दिवस 28 व 29 मार्च को मनाया जाएगा। 28 मार्च को सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और 29 मार्च को श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डालने के बाद कीर्तन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. चरणजीत उडारी, इकबाल सिंह, संतोख कौर, कुलवंत सिंह, डॉ. दीप जोनपुर, जोरा सिंह, सुरजीत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह सिदकी, बलवंत सिंह, अमरजीत कौर, इंदरपाल कौर, अमृत कौर, तेजा सिंह मान, डॉ. मघ्घर सिंह, जगजीत इंदर सिंह, जगजीत सिंह, हरी राम माैजूद रहे।