240 बोतल शराब व 2 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस ने कई स्थानों से 240 बोतल शराब और 2 ग्राम हेरोइन बरामद करके 3 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। थाना शेरपुर के सहायक थानेदार ओकार सिंह ने हरप्रीत सिंह उर्फ बिंदर निवासी बडिंग से 240 बोतल शराब बरामद की है। दूसरे मामले में थाना शेरपुर के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने जसप्रीत सिंह उर्फ गोगी निवासी खेडीकलां और सिंदर कौर निवासी शेरपुर से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ सबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।