- Hindi News
- National
- Sangrur News 272 Bottles Of Liquor And 180 Drugs Recovered Case Registered On 7
272 बोतल शराब व 180 नशीली गोलियां बरामद, 7 पर केस दर्ज
पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 272 बोतल शराब, 180 नशीली गोलियां, 15 ग्राम हेराेइन, 40 किलो भुक्की, 500 लीटर लाहन (कच्ची शराब) और 20 बोतल शराब बरामद कर 7 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। थाना अमरगढ के सहायक थानेदार हरजीत सिंह ने गश्त के दौरान मोहम्मद जामील उर्फ जीला निवासी बिंजोकी खुर्द और जुगत राम निवासी उपलखेडी से 180 नशीली गोलियां बरामद की है। दूसरे मामले में थाना सदर संगरूर के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने गश्त के दौरान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी निवासी खेडी जट्टा से 10 ग्राम हेरोइन और 20 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। तीसरे मामले में थाना सिटी धूरी के सहायक थानेदार गुलजार सिंह ने गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी धूरी गांव से 252 बोतल शराब बरामद की है। चौथे मामले में सरबजीत सिंह निवासी शेखूवास से 500 लीटर लाहन और 20 बोतल देसी शराब बरामद की है। 5वें मामले में बलजीत सिंह निवासी बागडियां से 40 किलो भुक्की बरामद की है। छठे मामले में थाना सिटी सुनाम के सहायक थानेदार गुरभेज सिंह ने गश्त के दौरान कुलवीर सिंह उर्फ पाला निवासी सुनाम से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया है।