अफीम के 30 किलो पौधे बरामद
बरनाला| पुलिस ने 30 किलो अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने थाना शैहणा में आरोपी पर एनडीपीसी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने भगवान सिंह पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी के घर में पोस्त के पौधे लगे हुए हैं। अगर रेड की जाए तो वहां से बरामदगी हो सकती है। पुलिस ने पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।