‘अंकों के लिए नहीं, शिक्षित होने के लिए करें पढ़ाई’
धनौला | ग्रीन फील्ड कान्वेंट (सीनियर सेकंडरी) स्कूल दानगड में विद्यार्थियों को पेपरों में सिर्फ अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई करने की जगह जिंदगी भर के लिए सीखने के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष क्लास लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधन करते वाइस प्रिंसिपल कविता ने कहा कि जो हम पहली कक्षा से शुरू करके पढ़ाई करते हैं, उसका अर्थ सिर्फ यह नहीं होता कि हम यह पढ़ाई केवल अपनी परीक्षाओं में अच्छे अंक लेने के लिए पढ़ते हैं, बल्कि इसका अर्थ होता है कि हम जिंदगी के लिए शिक्षित हों। जिससे हमारी तरफ से अपने स्कूल दौरान की पढाई पूरी जिंदगी काम आए।