पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लूटपाट की साजिश करते 5 लोग काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लूटपाट की साजिश कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी का बाइक भी बरामद किया है। आरोपी लूटपाट, चोरी, इरादा कत्ल, कत्ल के मामलों में पहले से नामजद हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी एक बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। जिला पुलिस मुखी संदीप गोयल ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांच आरोपी अर्शप्रीत, संदीप, शुभम, जसवंत व शेखर है जो कि सभी बरनाला के रहने वाले हैं को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों पर लूटपाट की साजिश रचने के आरोप में सिटी पुलिस स्टेशन सिटी-1 में पर्चा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि ये आरोपी पहले कई मामलों में नामजद हैं। अर्शप्रीत व संदीप पर 11 मार्च को एक दुकान से पर्स छीनने का पर्चा दर्ज है। इसी तरह से बाकी आरोपियों पर भी कई तरह के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को गश्त के अनुसार दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी इस तरह के आरोपों में शामिल हैं और लूटपाट की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से अर्शप्रीत से एक खिलौना पिस्टल, एक मोबाइल फोन, एक पर्स व 3600 बरामद किए। संदीप से एक छूरी, एक मोबाइल की-पैड वाला बरामद किया। शुभम से एक मोबाइल बरामद किया। जसवंत से किरच व मोबाइल, शेखर से एक बेसबॉल एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश कर चोरी का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। इससे और कई अहम खुलासे होने की संभावना है। जिला पुलिस मुखी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरंभिक जानकारी में उन्हें पता चला है कि आरोपियों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां देने, कत्ल करने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, घर में चोरी करने, लूटपाट करने व कत्ल के पर्चे दर्ज हैं। आरोपियों के कई और मामलों में शामिल होने की संभावना है। ये बातें पूछताछ में सामने आएंगी।

लूटपाट की साजिश करते पकड़े गए आरोपी पुलिस पार्टी के साथ।
खबरें और भी हैं...