- Hindi News
- National
- Lehragaga News A Rain Broke The Roads Pouring Sewerage For 3 Years The Roads Dug Into The Marsh
एक बारिश ने तोड़ दी सड़कें, 3 साल से चल रहा सीवरेज डालने का काम, जगह-जगह खोदी सड़कें बनीं दलदल
जबसे सरकार बदली है कोई फंड नहीं आया : कौंसिल प्रधान
नगर कौंसिल के प्रधान संजीव शौरी ने कहा कि जबसे सरकार बदली है प्रदेश सरकार की तरफ से कोई फंड नहीं आया वे अपने सत्र पर विकास कर रहे हैं। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा ने कहा कि शहर का धनौला फाटक अंडरब्रिज, धनौला रोड़, सभी गलीयों व मुख्य सड़कों में इंटरलॉक प्रदेश सरकार के फंड से लगे हैं। ये काम भी कांग्रेस सरकार ही करवाएगी। अगले कुछ महिनों में सभी सड़कों का कायाकल्प होगा।
यह एक माह पहले बनी थी
बस स्टैंड के पीछे की सड़क
22 एकड़ कॉलोनी की सड़क
इसी हफ्ते खत्म होगा कौंसिल का कार्यकाल, सड़कों की रिपेयर के लिए न बजट न प्रस्ताव
बारिश के कारण शहर की सभी सड़कें बुरी तरह से टूट चुकी हैं। बाहरी सड़कों का काम चल रहा है। नगर कौंसिल का पांच साल का कार्यकाल इसी सप्ताह खत्म हो रहा है। 17 मार्च 2015 को नगर कौंसिल के प्रधान के तौर पर संजीव शौरी ने कार्यभार संभाला था। प्रदेश सरकार की तरफ से कभी भी कौंसिल को भंग करने की घोषणा हो सकती है। जिसके चलते अभी शहर की अदरूनी सड़कों को बनाने के लिए न तो फंड है और न ही कोई प्रस्ताव है।
सावधान! यहां से बरनाला शहर की हद शुरू है
बरनाला | बरनाला शहर के हर रोज किए जा रहे विकास के बड़े-बड़े दावों की एक ही बारिश ने पोल खोल दी। तीन दिन पहले हुई बारिश से जहां सड़कों से पानी अभी पूरी तरह नहीं निकला है और कई जगह से सड़कें बूरी तरह से टूटी हैं। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी आ रही है। नगर कौंसिल का 5 साल का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है। न तो शहर के विकास के लिए कोई फंड है और न ही कोई प्रस्ताव है। जिसके चलते लोगों को टूटी सड़कों से लंबे समय के लिए दो-चार होना पड़ेगा। बताते चलें कि शहर में पिछले 3 वर्षों से धीमी गति से सीवरेज डालने का काम चल रहा है। जिसके कारण शहर के चारों तरफ सड़कें व रास्ते खोदे हुए हैं। शहर में दाखिल होने के लिए सिर्फ धनौला रोड व कचहरी चौक का रास्ता ही है। जबकि मोगा, बाजाखाना, लुधियाणा, मलेरकोटला, धूरी, ठीकरीवाल साइड से अाने वाले सभी रास्ते बुरी तरह से खोदे हुए हैं। शहर में अनाज मंडी रोड, बस स्टैंड का बैक साईड, 22 एकड, संघेडा रोड, मोगा व बाजाखाना रोड पर बारिश ने बुरी हालत कर दी है। शहर के लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो चुका है। लोग सत्ता पक्ष को कोस रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष सरकार के गुणगान कर रहा है।