पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News Aap Besieges District Headquarters In Protest Against Blue Card Cut

नीले कार्ड कटने के विरोध में आप ने किया जिला मुख्यालय का घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीले कार्ड काटे जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय का घेराव किया गया। साथ ही विधायक ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में नीले कार्ड नहीं बने तो वह इसके विरोध में कड़ा संघर्ष करेंगे। इसी तरह से सीपीआई की तरफ से शहर में रोष मार्च निकालकर नीले कार्ड के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के विधायक मीत हेयर की अगुआई में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक जिला मुख्यालय में इकट्ठे हुए। उनके साथ वह सभी परिवार थे, जिनके नीले कार्ड कुछ दिन पहले डीएफएसओ की तरफ से काट दिए गए। इस मौके पर विधायक मीत हेयर ने जब एडीसी से मिलने के लिए समय मांगा तो प्रशासन की तरफ से मुख्य गेट को बंद कर दिया गया, जिसके चलते विद्रोह के कारण विधायक ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वह इकट्ठे होकर एडीसी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद संबोधित करते हुए मीत हेयर ने कहा कि जिन लोगों के घर 100 गज या उससे कम हैं उन सभी के जो कार्ड काटे गए हैं, सभी कार्ड फिर से लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस काम के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर 15 दिन के भीतर यह काम नहीं हुआ तो वह फिर से एक कड़ा संघर्ष शुरू कर देंगे। कामरेड खुशियां सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से दफ्तरों में बैठकर बिना कोई फिजिकल वेरीफिकेशन या रिकॉर्ड चेक किए 5 हजार से अधिक कार्ड काटे दिए गए हैं।

सीपीआई नेता-कार्यकर्ता धरना देकर रोष प्रदर्शन करते हुए।


गलत तरीके से राजनीति कर रहीं पार्टियां : लूबी

इस संबंधित कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता राजीव लूबी ने कहा कि पार्टियां गलत तरीके से राजनीति कर रही हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से पहले ही इस संबंधित नोटिफिकेशन जारी करके फिर से नए कार्ड बनाने की योजना को शुरू कर दिया गया है। तो इस तरह के धरनों का कोई अर्थ नहीं रह जाता। लोग सब समझ रहे हैं कि कौन राजनीति कर रहा है और कौन काम कर रहा है।
खबरें और भी हैं...