पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अदब इतफाल की रिवायत सेमिनार आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालेरकोटला|आलमाइटी इंटरनेशनल सोसायटी मालेरकोटला की ओर से राष्ट्रीय कौंसिल फ्रोग ए उर्दू नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय नेशनल सेमिनार पंजाब में अदब इतफाल की रिवायत का आयोजन आबान पब्लिक स्कूल मालेरकोटला में किया गया। जिसमें देश भर के कमलकारों ने भाग लिया। सेमिनार की प्रधानगी डॉ. मोहम्मद जमील और जहूर अहमद चौहान ने की। जबकि डॉ. परवेज साहिरयार, डॉ. मोहम्मद रफी, अतहर अंसारी, गुलाम नबी कुमार, मोहम्मद अनवर अंजुम ने विशेष तौर पर शिरकत की। साजिद इसहाक, डॉ. मोहम्मद अयुब खान, मंसूर आलम, शायर मुश्ताक जोश ने भी सेमिनार में अपना योगदान डाला। सेमिनार के दौरान मोहम्मद अशरफ ने कहा कि मालेरकोटला के उर्दू प्रेमियों ने हमेशा की तरह इस प्रोग्राम में शिरकत कर अपनी अदब नवाजी का सबूत पेश किया है। सेमिनार का विषय चाहे नया है, परंतु इस पर काम होना जरूरी है ताकि पंजाब में उर्दू अदब के कलाकारों की हौसला अफजाई हो और उर्दू साहित्य रोशन किया जाए। डॉ. मोहम्मद जमील, डॉ. परवेज साहिरयाद, अहतर अंसारी, मोहम्मद सलीम अलीग, सालिक जमील बराड़, गुलाम नबी कुमार व डॉ. मोहम्मद अशरफ ने अपने विचार पेश किए। मौके पर डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. रहमान अख्तर, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद साजिम, मोहम्मद रफीक, एडवोकेट लियाकत आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...