पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sunam News Administration Handed Over One Lakh Rupees Check To The Victim39s Family

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सौंपा एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गत दिनों बारिश के कारण छत गिरने एक परिवार के चार सदस्यों की हुए मौत के मामले में प्रशासन द्वारा गठित पहल सोसायटी की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए भेजा गया 1 लाख रुपए का चेक एसडीएम मनजीत कौर,सीनियर कांग्रेसी नेत्री दामन थिंद बाजवा और हरमन बाजवा की तरफ से पीडित परिवार को सौंपा गया। शुक्रवार को मृतकों की अंतिम अरदास पर एसडीएम मनजीत कौर, दामन थिंद बाजवा और हरमन बाजवा ने आर्थिक सहायता का चेक पीड़ित परिवार के मुखी बलबीर चंद को सौंपा।डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से घटना सबंधी सूचना सरकार को भेजी गई है। पीड़ित परिवार को पंजाब सरकार के जरिए भी दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की सिफारिश की गई है। बतां दे कि 7 मार्च की रात को सुनाम के वार्ड नंबर 20 में एक घर के कमरे की छत गिर जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। जबकि तीन सदस्य घायल हो गए थे। इसके अलावा संत निरंकारी मंडल की ओर से पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपए का चेक सौंपा गया। संयोजक केएल गोयल ने बताया कि संत निरंकारी मंडल द्वारा परिवार के घायल सदस्यों का इलाज करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...