- Hindi News
- National
- Sunam News Administration Will Give Papier Spray Can For Girls Of Schools And College
स्कूलों और कॉलेज की लड़कियों काे पैपर स्प्रे कैन देगा प्रशासन
संगरूर|बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने कॉलेज की लड़कियों को आत्मरक्षा करने के लिए पैपर स्प्रे देने का फैसला किया है। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि जिला प्रशासन कॉलेज व स्कूलों में 550 पेपर स्प्रे कैन वितरित करेगा। पेपर स्प्रे आत्मरक्षा करने के लिए सबसे बढ़िया हथियार है, जाे काली मिर्च से तैयार होता है। यदि लड़कियों के पास आत्मरक्षा के लिए हथियार होगा तो किसी भी स्थिति का सामना आसानी से कर सकती हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लड़कियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। जिले में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को चाैकस रहने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपना नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के नाम पर सड़कों का नाम, दीवारों पर चित्र व कैलेंडर तैयार किए हैं। विभिन्न मुकाबलों की परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त काेचिंग, कॉलेज की लड़कियों के लिए मुफ्त कार ड्राइविंग सिखाने के लिए प्रबंध किए गए हैं।