- Hindi News
- National
- Sangrur News All Pensioner Welfare Demands Increase In Medical Allowance
ऑल पेंशनर वेलफेयर ने की मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी करने की मांग
ऑल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला प्रबंधकीय परिसर में हुई। बैठक में सरपरस्त जगदीश शर्मा ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महासंघ पंजाब के द्वारा 13 मार्च को जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने के लिए दोपहर 3 बजे बैठक की जाएगी। 27 मार्च को जोनल स्तर पर बठिंडा में रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जगरूप सिंह भुल्लर, बिक्कर सिंह सिबीया, अमरनाथ शर्मा, भरत हरी ने कहा कि सरकार ने चुनावों के समय किए एसोसिएशन के साथ वायदे को अभी पूरा नहीं किया है। इसके अलावा डीए की किश्तें, मेडिकल भत्ते में वृद्धि नही की गई। इस मौके पर रामलाल शर्मा, करनैल सिंह, तारा सिंह, सतनाम सिंह बाजवा, राम लाल, गुरचरन सिंह खेडी, हरचरन सिंह, सतपाल कलसी, भूरा सिंह, जीत सिंह, राम लाल, मंगल राणा, भगवान दास, अशोक कुमार, नानक सिंह, जगदेव सिंह मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते एसोसिएशन के सदस्य।