पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल पंप के सेल्ज मैन से पैसा लूटने की कोशिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव कौलसेडी में एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात नौजवानों ने सेल्जमैन से पैसे लूटने की कोशिश की। सेल्जमैन के विरोध करने पर आरोपी उसे धक्का दे मौके से फरार हो गए। गांव भोजोवाली निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह गांव कौलसेडी में ग्रीन वे फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्ज मैन काम करता है।

सोमवार की शाम को एक बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात नौजवान तेल डलवाने आए। तेल डलवाने के बाद जब वह उनके बकाया पैसे वापिस करने लगा तो उक्त नौजवानों ने उसके हाथ में पकड़े पैसों को छीनने का प्रयास किया।

जब उसने विरोध करना शुरू किया तो आरोपी उसे धक्का देकर नीचे गिराकर मौके से भाग गए। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयानों पर थाना सदर धूरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...