पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल में उपचाराधीन लावारिस व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीगढ़ | स्थानीय सरकारी अस्पताल में 2-3 दिनों से उपचाराधीन एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस संबंधी जानकारी देते एसएमओ डॉ. प्रवीन कुमार गर्ग और डॉ. विक्रमपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के नए बस स्टैंड में से एक लावारिस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसे बारिश में भीगने के कारण उसकी छाती में इंफेक्शन और सांस की तकलीफ, निमोनिया हो गया था। जिसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम काला राम (45) है जोकि शहर में ही एक ढाबे पर काम करता था। मृतक का कोई भी वारिस नहीं है।
खबरें और भी हैं...