आंगनबाड़ी वर्करों ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक
मालेरकोटला|आंगनबाडी वर्करों की ओर से लोगों को घर-घर जाकर कोरोना वायरस संबंधी जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर शबीरा, शहनाज, नसीम, बिसमिल, हुमा प्रवीन, संदीप कुमार, शबनम बानो ने लोगों को सफाई रखने, डस्टबिन लगाने, पानी का दुरुपयोग रोकने संबंधी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संबंधी को चौकन्ना रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे फैलने से बचने के लिए हाथ को बार-बार धोना चाहिए, हाथ से नाक, मुंह आदि को छूने और भीड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करना चाहिए।