- Hindi News
- National
- Bhawanigarh News Angry People Protested Because Of Being Cut Off The Ration Card
राशन कार्ड से नाम कटने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
पंजाब सरकार की आटा दाल स्कीम के कार्ड से नाम काट दिए जाने के विरोध में गांव रामपुरा के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव निवासी सौदागर सिंह, मलकीत सिंह और लखवीर सिंह ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार की आटा दाल स्कीम के तहत कई सालों से गेहूं मिल रही थी मगर इस बार गांव के डिपो होल्ड ने बताया कि उनके नाम लिस्ट में से काट दिए गए है। इस कारण गेहूं नहीं मिली। लोगों ने कहा कि विभाग की ओर से क्षेत्र में सही ढंग से सर्वे नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके नाम दोबारा लिस्ट में शामिल नहीं किए गए तो वे संघर्ष करेंगे। इस मौके पर केवल सिंह, रूलदू, मोहम्मद बसीम, राजविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, निर्मला देवी, चतिन कौर, लक्ष्मी रानी आदि शामिल थे।
वहीं, फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर मानकप्रीत सिंह ने कहा कि कार्ड दोबारा बनाए गए है। जो व्यक्ति शर्तें पूरी नहीं करते थे, उनके नाम काटे गए है। उन्होंने कहा कि अगर शर्तें पूरी करने के बावजूद नाम काटा गया है तो वह दफ्तर आकर दोबारा फार्म भर सकते है।