मकान से सोने-चांदी के गहने चोरी करने पर गिरफ्तार
संगरूर|मकान में घुसकर सोने व चांदी के गहने चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संगरूर निवासी देसराज शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह और उसकी प|ी किराए के मकान में रहते हैं। उसकी प|ी अपने मायके गई हुई थी। वह घर को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर गया था। जब वह दोपहर को लंच करने के लिए घर आया तो घर के मेन गेट का लॉक अंदर से लगा हुआ था। जब वह अपने मालिकों के गेट की तरफ से घर में दाखिल हुआ तो घर का समान बिखरा पड़ा था। जब उसने घर का समान अच्छी तरह से चैक किया तो घर की अलमारी में रखे बैग से एक जोड़े चांदी की पायल, पांच चांदी के सिक्के, एक सोने की नथ, एक सोने का टिक्का, एक सोने की चैन, 3 सोने की अंगूठी गायब था। जिसे विनोद कुमार उर्फ गोरा निवासी अजीत नगर संगरूर ने चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी देसराज की शिकायत पर आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार करके उससे 1 सोने की नथ बरामद कर ली है।