पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Auditions Of The Semi Final Round Dhi Punjab At Cambridge School Sangrur

संगरूर के कैंब्रिज स्कूल में धी पंजाब दी सेमीफाइनल राउंड के हुए आॅडिशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समागम धी पंजाब दी के सेमीफाइनल राउंड के आडिशन कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में करवाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लड़कियों ने भाग लिया और 10 लड़कियों को अगले पड़ाव के लिए चुना गया। समागम का उद्घाटन पूर्व मिस वर्ल्ड पंजाबन मनदीप बत्रा ने किया, जबकि समागम में हर्षजोत कौर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जज की भूमिका हरमीत कौर, राजदीप कौर बराड़ और कुलविंदर कौर ढींगरा ने निभाई। इस दौरान 3 पड़ाव करवाए गए। जिसमें पहले पड़ाव में अपने आप के बारे में बताना, दूसरे में रैंप वॉक और तीसरे मं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करा था। इस दौरान 10 लड़कियों को अगले पड़ाव के लिए चुना गया। स्कूल के चेयरमैन शिव आर्य ने कहा कि इस प्रोग्राम के जरिए पंजाबी विरसे को प्रफुल्लित करना है, क्योंकि वह समाज उतना ही अमीर होगा जो अपने सभ्याचार को संभालकर रखेगा। धी पंजाब मंच की प्रधान बलजीत कौर ने कहा कि प्रोग्राम करवाने का मकसद सभी वर्ग की महिलाओं व लड़कियों की शमूलियत करवाना है। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रवि सिंह परमार, सरबजीत रेखी, आरएन कांसल, रविंदर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

संगरूर के कैंब्रिज स्कूल में समागम के दौरान उपस्थित गणमान्य।
खबरें और भी हैं...