पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा सुखदेव सिंह और बाबाअवतार सिंह को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरु नानक देव जी से संबंधित ऐतिहासिक स्थान गुरूद्वार सिधाना साहिब में आयोजित किए गए होले मोहल्ले के जोड मेले के संबंध में सुखमनि साहिब सेवा सोसायटी द्वारा गुरमति समागम बाबा दलवीर सिंह और गुरिंदगरजीत सिंह की अगुआई में आयोजित किया गया। इस दौरान समूह सदस्यों द्वारा श्री सुखमनि साहिब के पाठ के किए गए। जिसके बाद गुरिंदर सिंह गुजराल, सुरिंदरपाल सिंह सिदकी, चरणजीत पाल चन्नी, माता स्वर्ण कौर, गुरदीप कौर के जत्थाें ने कीर्तन किया। नरिंदरपाल सिंह साहनी ने सोसायटी द्वारा किए जा रहे समागमों की जानकारी दी। इस मौके पर हरदीप सिंह साहनी, प्रीतम सिंह, अवतार सिंह, गुरिंदरजीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, इमानप्रीत सिंह, जीत सिंह, भाई मंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...