- Hindi News
- National
- Bhawanigarh News Backfinko Set Up Awareness Camp To Give Benefit Of Backward Categories
पिछड़ी श्रेणियों काे लाभ देने के लिए बैकफिंको ने लगाया जागरूकता कैंप
पंजाब सरकार द्वारा पिछडी श्रेणियों से सबंधित लोगों को पंजाब पिछड़ी श्रेणी भों विकास व वित कार्पोरेशन (बैकफिंको) के जरिए चलाई जा रही स्कीमों का लाभ पहुंचाने के लिए गांव पनवा में जागरूकता कैंप लगाया गया। जिसमें बैकफिंको के वाइस चेयरमैन मोहम्मद गुलाब ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इस मौके मोहम्मद गुलाब ने कहा कि कार्पोरेशन द्वारा एनबीसीएफडीसी स्कीम के अधीन 29 फरवरी 2020 तक विभिन्न स्कीमों के तहत 7918 लाभपात्रियों को 6555.14 लाख रुपए की राशि बांटी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2019-20 दौरान एनबीसी स्कीम अधीन 584 लाभपात्रियों को 741 लाख रुपए कर्ज बांटने का लक्षय निर्धारित किया गया है। इस लक्षय के तहत 29 फरवरी 2020 तक 305 लाभपात्रियों को 522.17 लाख के कर्ज बांटे जा चुके है। जिला संगरूर में चालू वित वर्ष के दौरान पिछडी श्रेणी के 16 लाभपात्रियों को 33.06 लाख रुपए के कर्ज मुहैया करवाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बैकफिंको की स्थापना 1976 में राज्य की पिछडी श्रेणी और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए की थी। भारत सरकार द्वारा 1992 में राष्ट्रीय पिछली श्रेणी वित व विकास कार्पोरेशन की स्थाना करने के बाद बैकफिंको को पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्पोरेशन की स्वै रोजगार स्कीमों को राज्य में लागू करने के लिए नोडल ऐजंसी बनाया गया। बैकफिंको आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए पंजाब सरकार लाभपात्रियों को स्वै रोजगार स्थाापित करने के लिए 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर कर्ज मुहैया करवा रही है। इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए पिछडी श्रेणी से सबंधित उम्मीदवार के लिए आयु 18 साल से 55 साल तक है और वार्षिक आमदन ग्रामीण व शहरी इलाके के लिए 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत कर्ज पिछडी श्रेणी के उन आवेदकर्ताओ के लिए आरक्षित रखे जाते है जिनकी वार्षिक आमदन 1 लाख 50 हजार रुपए तक है। निगम द्वारा पिछडी श्रेणी के लिए एजुकेशन लोगन स्कीम तहत भी 4 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज दिए जाते है और लडकियों के लिए ब्याज दर 3.5 प्रतिशत है।
भवानीगढ़ के गांव पनवा में कैंप को संबोधित करते मोहम्मद गुलाब।