- Hindi News
- National
- Bhawanigarh News Badal Khurd Village Man Commits Suicide Due To Being Troubled By Debt
बादल खुर्द गांव के व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर की खुदकुशी
बादल खुर्द गांव में कर्ज के कारण मानसिक परेशान एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थाल पर पहुंच अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बालद खुर्द के सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि गांव का रहने वाला दर्शन दास कर्ज के कारण परेशान रहता था। उसके सिर पर 5 लाख रुपए का कर्ज था। जिसे उतारने के लिए उसने अपनी डेढ़ बिघा जमीन भी बेची थी, परंतु कर्ज न उतरने के कारण वह मानसिक परेशान रहने लग गया था। इसी परेशानी के चलते उसने शनिवार रात को कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे प|ी व दो बेटे छोड़ गया है। गांव वासियों ने पीडित परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की।
दर्शन दास (मृत)