~2.40 लाख ठगी मारने के आरोप में बरनाला की दंपति गिरफ्तार
विदेश भेजने के आरोप में दो लाख 40 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोपी पति-प|ी को पुलिस को सात महीने बाद गिरफ्तार करके उनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना सिटी वन पुलिस के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा 19 अगस्त 2019 को मोगा के नानक नगरी निवासी सुखदेव सिंह की शिकायत पर जांच के उपरांत बरनाला के चुहानके कलां निवासी लखबीर सिंह व उसकी प|ी शमां के द्वारा युवक के साथ साल 2018 में पुर्तगाल भेजने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी दंपति को मंगलवार गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर उनको जेल भेज दिया गया।