- Hindi News
- National
- Barnala News Bathinda39s Gang Used To Come And Attack In Barnala Caught 6 Were Planning To Rob
बठिंडा का गिरोह बरनाला में आकर करता था वारदात, 6 पकड़े, लूट की बना रहे थे योजना
बरनाला पुलिस ने लूट करने वाले एक गिरोह के 6 सदस्यों को काबू किया है। यह गिरोह बठिंडा जिले के साथ संबंधित है, जो बरनाला और इसके आसपास इलाकों में लूट व छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देता था। जिसको बरनाला पुलिस ने काबू करके गिरोह से लूट का समान व हथियार बरामद किए हैं। इस संबंधित पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बरनाला इलाके में एक गिरोह लूट की घटना को अंजाम दे रहा था। जिनको थाना सीटी-2 की पुलिस पार्टी की तरफ से इस गिरोह को शहर के गर्चा रोड से काबू किया है। जहां ग्रेवाल पैलेस नजदीक बेआबाद जगह में यह गिरोह एक पेट्रोल पंप, एटीएम और राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। जहां पुलिस ने रेड करके इन को काबू कर लिया। इस गिरोह का मुखी अवतार सिंह उर्फ तारी है, जबकि ओर काबू किए सदस्यों में सुखप्रीत सिंह चक्क फतह सिंह, इकबाल सिंह चक्क राम सिंह, जसविन्दर सिंह चनारथल, संदीप सिंह चनारथल, मंगा सिंह मोड चडत सिंह जिला बठिंडा के निवासी हैं। इस गिरोह से पुलिस ने 18 मोबाइल, 8 बाइक, 1 स्कूटी समेत एक पिस्तौल देसी .12 बोर, 2 कारतूस जिंदा, 2 लोहे की पाइप, 1 लकड़ का डंडा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह के इन सदस्यों खिलाफ अलग-अलग थानों 18 अोर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस मौके एसपी सुखदेव सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर भी उपस्थित थे।
लूट गिरोह के पकड़े गए आरोपियों और सामान सहित पुलिस पार्टी।