विधायक से मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल
भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) का प्रतिनिधिमंडल विधायक अमन अरोड़ा को मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि विधायक अमन अरोड़ा की तरफ से विधानसभा में आवारा पशुओं के समाधान के लिए उठाया गया मुद्दा सराहनीय है। इसके लिए यूनियन की तरफ से विधायक अरोड़ा को 12 मार्च को संगरूर में यूनियन की होने जा रही मीटिंग के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस मौैके पर यूनियन के जिला प्रधान अवतार सिंह बादशाहपुर, उप प्रधान गुरदेव सिंह तुंगा व जिला वित्त सचिव जरनैल सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।