पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Bharatiya Janata Party Celebrated Jan Aushadhi Day In Sangrur

भारतीय जनता पार्टी ने संगरूर में मनाया जन औषधि दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर|भाजपा ने जन औषधी केंद्र सबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल अस्पताल में जन औषधी दिवस मनाया गया। इस मौके भाजपा के राज्य सचिव जगदीप सिंह सोढी और जिला प्रधान रणदीप दियोल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों को सस्ते रेट पर दवा मुहैया करवाने के लिए देश भर में 6200 जन औषधी केंद्र चलाए जा रहा है। परंतु अभी भी कई लोग इन केंद्रों से अवगत नहीं है और लूट का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सिर्फ दवा के साल्ट का नाम हीं लिखना चाहिए ताकि लोग आसानी से जन औषधी केंद्र से दवा ले सके। एसएमओ डॉ. कृपाल सिंह ने कहा कि करीब 2 लाख की दवा हर महीने सिविल अस्पताल संगरूर में जन औषधी केंद्र से दी जाती है। यहां राज्य कार्यकारी सदस्य सरजीवन जिंदल, सुनील गोयल, एसएल चावला, मंडल प्रधान रोमी गोयल आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...