बाइक सवारों ने फाइनांस कर्मी से रुपए का बैग और स्कूटी छीने
स्कूटरी पर जा रही महिला फाइनांस कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान रुपयों का बैग और स्कूटी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धूरी निवासी ज्योति शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बंधन बैंक मालेरकोटला में बतौर डीपीओ काम करती है। उसकी डयूटी गांवों में ग्राहकों से किश्तें एकत्रित करना है। जिससे सबंधी वह वीरवार को वह गांव मुबारकपुर चुंघा और हथन को गई थी। गांव हथन से वह ग्राहकों से 81 हजार 450 रुपए एकत्रित करके अपनी स्कूटी पर सवार होकर मुबारकपुर चुंघा की साइड जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात नौजवानों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसका बैग छीन कर फरार हो गए। कुछ दूर जाकर नौजवान वापस आ गए और उससे स्कूटी की चाबी मांगी। जब उसने मना किया तो एक नौजवान ने गोली मारने की धमकी दी। जिस कारण उसने डरते हुए अपनी जेब से पैसे निकालकर दे दिए। बाद में दोनों व्यक्ति स्कूटी, बैग और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ज्योति शर्मा के बयानों पर थाना संदौड में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।