- Hindi News
- National
- Sunam News Bjp Submitted A Memorandum To The Sdm For Cutting Blue Cards In The Name Of The Needy
जरूरतमंदों के नाम नीले कार्ड काटने पर भाजपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने एसडीएम सुनाम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिन गरीबों के नीले कार्ड काटे गए हैं, उन्हें तुरंत जांच कर बहाल किया जाए। ऋषिपाल खैरा ने कहा कि जरूरतमंद लाेगाें के नीले कार्ड काटकर उनके साथ धक्का किया गया है और यह लोग पिछले काफी समय से सरकार की स्कीमों का लाभ ले रहे थे। इस मौके पर शैली बांसल, मोनिका मानसी जिंदल, एडवोकेट वरुण कांसल, शीतल मित्तल, शाम लाल, जगममोहिंदर सैनी, बलजीत शर्मा, राजीव मिटा, संदीप जिंदल मौजूद रहे।