पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाकियू ने मांगों संबंधीएसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से मांगों को लेकर एसडीएम काला राम कांसल को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके यूनियन के उपप्रधान बीरबल सिंह ने कहा कि स्थानीय तहसील कांप्लेक्स में काम करते दुकानदारों द्वारा लोगों से बेहिसाब पैसे लिए जा रहे हैं। ऐसा करके लोगों की आर्थिक लूट की जा रही है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि तहसील कांप्लेक्स में काम करवाने के लिए एक रेट लिस्ट निर्धारित की जाए। यदि कोई भी दुकानदार उस लिस्ट से अधिक पैसे लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाया जाए। इस मौके पर जगतार सिंह, हरपाल सिंह, चूहड़ सिंह, राम सिंह, बलदेव सिंह, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...