खूनदान कैंप 22 मार्च को
भगत सिंह एंटी ड्रग फाउंडेशन संगरूर की ओर से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित 22 मार्च को खूनदान कैंप का आयोजन स्थानीय लहरागागा निवासी सभा की धर्मशाला में किया जाएगाा। इस सबंधी जानकारी देते फाउंडेशन के प्रधान प्रवीन पोहाल और सरपरस्त राज कुमार
सोहिया ने कहा कि फाउंडेशन शहीदों के शहीदी दिवस पर खूनदान कैंप लगा उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करेगी। उन्होंने नौजवानों को अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में खूनदान करें।