रक्तदान कैंप का पोस्टर रिलीज किया
सुनाम|रोट्रेक्ट क्लब सुनाम की बैठक की गई। क्लब के सचिव राज बांसल ने बताया कि क्लब की तरफ से 15 मार्च को रक्तदान कैंप का आयोजन रोटरी स्कूल में किया जा रहा है। जिसके संबंध में एक पोस्टर भी प्रकाशित किया गया है। इस मौके पर सचिन गर्ग, हानिश सिंगला, नितिन गर्ग, साहिल गुप्ता, दीपांश, शिवम गर्ग, पवित्र, अजय गर्ग, हेमंत जिंदल, यश बांसल, राज बांसल आदि मौजूद रहे।