रुडेके खुर्द में ब्लड प्रेशर और शुगर चेकअप कैंप लगाया
रुडेके खुर्द में ब्लड प्रेशर और शुगर चेक अप का मुफ्त कैंप लगाया गया, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ अफसर सुपिंदर कौर और सेहत कर्मचारी डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर चेकअप किया, जिसमें इन बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों को मुफ्त में दवाइयां दी गईं और मरीजों को इन बीमारियों से परहेज करने वाली चीजों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया शुगर के मरीजों को तली हुई वस्तुएं या चीनी से बनी हुई वस्तुओं का सेवन ना करें। ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक घी तली हुई वस्तुएं आदि का सेवन करने के लिए मना किया गया। इसके अलावा मरीजों और आए हुए व्यक्तियों को कोरोना वायरस के बचाव संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कैंप के दौरान 45 मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर सर्वजीत कौर, कुलविंदर कौर, नायव सिंह, जरनैल सिंह, बलवंत कौर, जरनैल राम आदि उपस्थित हुए।
चेकअप कैंप में जांच करते हुए डॉक्टर।