- Hindi News
- National
- Sunam News Cancer Check Up Camp In Memory Of Late Kamal Arora Checkup Of 800 People
स्वर्गीय कमल अरोड़ा की याद में कैंसर जांच कैंप, 800 लोगों का चेकअप
पंजाब के पूर्व मंत्री स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा के बड़े बेटे और क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा के भाई स्वर्गीय कमल अरोड़ा की याद को समर्पित पहली बरसी पर गुरु नानक देव डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की तरफ से वर्ल्ड कैंसर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कॉलेज परिसर में मेगा कैंसर चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान स्व. कमल अरोड़ा की माता परमेश्वरी देवी, भाई अमन अरोड़ा व पारिवारिक सदस्यों सहित कॉलेज मैनेजमेंट ने श्रद्धासुमन अर्पित कर कैंप की शुरुआत की। कैंप के दौरान शहर व आसपास के क्षेत्र से पहुंचे लोगों का वर्ल्ड कैंसर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर पहुंची डाक्टरों की टीमों ने चेकअप किया। विधायक अमन अरोड़ा ने कैंप में पहुंची टीमों के काउंटर पर कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान 800 से ज्यादा लोगो का चेकअप किया गया। विधायक अमन अरोडा ने कहा कि उनके भाई कमल अरोड़ा नामुराद कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे जो गत वर्ष आज के दिन इस दुनिया से रुख्सत हो गए थे और उन्होंने आखिरी समय तक मजबूत इरादे के साथ इस बीमारी के साथ संघर्ष किया तथा यह सदमा अरोड़ा परिवार के लिए हमेशा बना रहेगा। इस मौके पर माता परमेश्वरी देवी, सबीना अरोडा, विजय धीर, संजीव जैन, डॉ. विजय अग्रवाल, अशोक बांसल, हरदीप सिंह, लाभ सिंह, अवतार ईलवाल, गुरिंदरपाल बिट्टू, मुकेश जुनेजा मौजूद रहे।