दहेज प्रताड़ित विवाहिता की मौतपति व सास के खिलाफ मामला दर्ज
संगरूर | दाज दहेज की प्रताड़ना का शिकार विवाहिता की मौत हो गई है। पुलिस विवाहिता के पति और सास पर मामला दर्ज किया है। पटियाला निवासी महिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी रिंपी(22) की शादी 12 मई 2019 को गुरप्रीत सिंह निवासी सिहाल के साथ हुई थी। शादी के बाद ही गुरप्रीत सिंह व उसकी माता अमरजीत कौर दाज दहेज के लिए बेटी को तंग करने लग गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे उसके दामाद गुरप्रीत सिंह फोन करके बताया कि रिंपी काफी बीमार हो रही है। जिसके बाद वह बेटी का पता लेने के लिए उसके ससुराल गया। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में चारपाई पर पड़ी थी। जिसके बाद वह बेटी को इलाज के लिए रजिंदरा अस्पताल में लेकर गया जहां पर उसकी मौत हो गई। महिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौत उसके ससुराल परिवार के तंग परेशान करने के कारण हुई है। पुलिस ने महिंदर सिंह के बयानों पर थाना दिडबा में गुरप्रीत सिंह व अमरजीत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।