- Hindi News
- National
- Barnala News Case Made For Sexual Relations With A Woman By Pretending To Be Married
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, केस
संगरूर|शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक सबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी जान पहचान गुरविंदर सिंह निवासी भडी के साथ हुई थी। जो उसे शादी करवाने का विश्वास दिलाता था। शादी करवाने का विश्वास दिलाकर गुरविंदर सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। परंतु बाद में वह शादी से मुकर गया। पुलिस ने थाना सदर धूरी में गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।