मंदिर में पुजारी से मारपीट करने के आरोप में व्यक्ति पर केस
संगरूर| मंदिर में घुसकर पुजारी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। खनौरी निवासी कृष्ण शर्मा ने शिकायत दी है कि वह महावीर मंदिर का पुजारी है। बुधवार को करीब 11 बजे संदीप सिंह निवासी फूल मंदिर का दरवाजा तोड़ उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। खनौरी पुलिस ने कृष्ण शर्मा के बयान पर संदीप सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।