पनग्रेन गोदाम से गेहूं के थैले चोरी के आरोप में दो पर केस
संगरूर | पनग्रेन के गोदाम से गेहूं के थैले चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पनग्रेन विभाग धूरी के इंचार्ज धनवंत राय ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार की रात को सिक्योरिटी गार्ड बहादरपाल सिंह ने फोन करके बताया कि धूरी निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू व विक्रम उर्फ कालू पनग्रेन के गोदाम से 11 थैले गेहूं के चोरी कर ले गए है। हरेक थैले में 50 किलो गेहूं थी। पुलिस ने धनवंत राय के बयानों पर दीपक कुमार व विक्रम उर्फ कालू के खिलाफ थाना धूरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।