पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News Checking In Jail Mobile Phone And Intoxication Recovered From Three References

जेल में चेकिंग, तीन हवालातियों से मोबाइल फोन व नशा बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर|जिला जेल में चेकिंग मुहिम के दौरान तीन हवालातियों से मोबाइल और नशीले पदार्थ बरामद हुए है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला जेल के सहायक सुपरिटेडेंट राजिंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि जेल मे चैकिंग के दौरान हवालाती जगतार सिंह निवासी गुरने खुर्द से एक मोबाइल और दो नशीली पुड़िया, हरदीप सिंह निवासी कोटडा लेहल से एक मोबाइल व एक चार्जर और हवालाती संदीप सिंह निवासी लहरागागा से लिफाफे में बांधी हुई नशीली गोलियां बरामद हुई है। पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना सिटी-1 संगरूर में हवालाती जगतार सिंह, हरदीप सिंह व हवालाती संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक अन्य मामले में जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने थाना सिटी-1 संगरूर पुलिस को पत्र लिख शिकायत दी है कि जेल के सिक्योरिटी जोन नंबर 1 ब्लाॅक की चक्करी नंबर 6 में चेकिंग के दौरान एक मोबाइल बरामद हुआ है। जोकि किसी अज्ञात कैदी या हवालाती का है।
खबरें और भी हैं...