‘रोको कैंसर’ के तहत चीमा गांव में चेकअप कैंप 15 को
आजाद स्पोर्ट्स क्लब चीमा द्वारा वर्ल्ड कैंसर केयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से ‘रोको कैंसर’ मुहिम के अंतर्गत मेडिकल कैंप गांव के गुरुद्वारा साहिब में 15 मार्च को लगाया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने कैंप का पोस्टर रिलीज किया। एनआरआई अवतार सिंह सिद्धू, क्लब प्रधान जीवन सिंह धालीवाल, कोषाध्यक्ष लखविंदर सिंह सीरा, गुरमेल सिंह गेला और मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि कैंप में माहिर डाक्टरों की टीम चेकअप व टेस्ट करेगी। महिलाओं के छाती व बच्चेदानी के कैंसर की जांच, मर्दों के गुद्दों के कैंसर के लिए टेस्ट, महिलाअों-मर्दों के कैंसर की शारीरिक जांच और ब्लड कैंसर की जांच सहित शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। कैंप में कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए सही सलाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कैंप में पहुंच कर कोई भी व्यक्ति अपना चेकअप करवा सकता है। इस मौके पर गोबिंद सिंह मणकू, दलजीत सिंह सूबेदार, कोरा सिंह धालीवाल, हरमन सिंह पेशी भी मौजूद थे।