- Hindi News
- National
- Malerkotla News City Council Employees Agitated For Not Getting Two Months39 Salary
दो माह का वेतन न मिलने से गुस्साए नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर स्थानीय नगर कौंसिल कर्मचारियों की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रधान दीपक कुमार ने कहा कि जनवरी और फरवरी का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को महंगाई के दौर में अपना घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है। वह अपने घरों के बिल और बच्चों को फीस नहीं भर सके है। इस मौके पर यूनियन के महासचिव अजहर अली ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों का वेतन जल्दी जारी न किया गया तो 16 मार्च को मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सुहेल, जहीर, परमजीत सिंह, मोहम्मद सफीक, फैसल सुल्तान, अरूण पंडित, अब्दुल रशीद, हरजिंदर सिंह, जगत सिंह, मोहम्मद आदिल, महिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, कमलजीत सिंह, दिलशाद खां, राम सिंह, मघ्घर सिंह, मोहम्मद मनीर आदि उपस्थित थे।