पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समिति चेयरमैन ने स्कूल इंचार्ज को मारा थप्पड़, गिरफ्तारी के लिए छापे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला के थाना टल्लेवाल अधीन पड़ते गांव रामगढ़ में सरकारी हाई स्कूल की दीवार निकालने को लेकर समिति चेयरमैन और स्कूल इंचार्ज के बीच हुआ विवाद काफी गरमा गया है। इसी विवाद के चलते साेमवार सुबह स्कूल इंचार्ज काे समिति चेयरमैन ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। जानकारी देते स्कूल इंचार्ज हाकम सिंह ने बताया कि स्कूल की चारदीवारी करने के लिए संसद भगवंत मान की तरफ से 2 लाख की अनुदान भेजी गई है, परंतु एडीसी विकास और डीईयो बरनाला की तरफ से पत्र भेजकर अगले सेशन तक काम करने पर रोक लगाई गई है, परंतु पसवक समिति के चेयरमैन रणजीत सिंह की तरफ से धक्के के साथ स्कूल की चारदीवारी करवाई जा रही है। चेयरमैन 3 मार्च को धक्के से स्कूल की दीवार ताेड़ना शुरू कर दी, जिसको सरपंच की दखलअंदाजी के बाद इसका काम पुलिस की मदद के साथ रुकवाया गया। साेमवार काे स्कूल में छठी, 7वीं और 9वीं कक्षा के बच्चों के पेपर चल रहे थे और मैं चेकिंग कर रहा था। जिस दौरान समिति चेयरमैन स्कूल में आए और मुझे दफ्तर में बुलाकर दीवार का काम करवाने के लिए कहा। जिसके लिए चेयरमैन को दीवार के साथ निकालने संबंधित उच्च अधिकारियों के आदेशों बारे बताया। जिस पर चेयरमैन गाली गलौच करने लगा और मता रजिस्टर की मांग की। जब मता रजिस्टर देने के लिए आगे बढ़ा तो चेयरमैन रणजीत सिंह ने मुझे थप्पड़ मारा और धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इस सभी घटनाक्रम मौके स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित था, जिन्होंने मुझे चेयरमैन से छुड़वाया। जिसके बाद चेयरमैन अपने साथियों समेत मौके से चला गया। इस संबंधित थाना टल्लेवाल की एसएचओ अमनदीप कौर ने कहा कि स्कूल इंचार्ज हाकम सिंह के बयान के आधार पर समिति चेयरमैन रणजीत सिंह पुत्र उजागर सिंह विरुद्ध धारा 353, 186, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रामगढ़ स्कूल में हुए विवाद के बाद अध्यापकों के बयान दर्ज करते हुए उच्च अधिकारी।
खबरें और भी हैं...