पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिपाे होल्डर का लाइसेंस रद करने के लिए भेजी शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव टिब्बा की ग्राम पंचायत की ओर से गांव के डिपाे होल्ड का लाइसेंस रद करवाने के लिए प्रस्ताव पारित कर डीसी को लिखित तौर पर शिकायत भेजी गई है। गांव की सरपंच सरबजीत कौर और ब्लाॅक समिति सदस्य सुरजीत सिंह फाैजी ने कहा कि डीसी संगरूर और जिला फूड सप्लाई अफसर को डिपाे होल्डर का लाइसेंस रद करने और गेहूं वितरण में हुई हेराफेरी की जांच करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि डिपाे होल्डर के स्टाॅक में अधिक गेहूं पाई गई थी। मौके पर हरबंस सिंह, सतनाम सिंह, सुखिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे। इस संबंधी डीएफएससी स्वीटी देवगन का कहना है कि पंचायत की शिकायत उन्हें मिल गई है। जांच करवाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...