छाजली स्कूल में होली पर समागम करवाया
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल छाजली में होली के त्योहार सबंधी समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. इकबाल सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सांझ, भाईचारा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को इस त्योहार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी। हिंदी अध्यापक गंगा देवी और मास्टर परमजीत सिंह ने छात्रों को होली के त्योहार को कुदरती रंगों के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।
केसीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मनाई होली
लहरागागा|केसीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फतेहगढ़ में होली के त्योहार सबंधी समागम का आयोजन किया गया। समागम में कॉलेज के महासचिव राम गोपाल गर्ग और कॉलेज प्रधान जसवंत सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान कॉलेज चेयरमैन मोंटी गर्ग ने सभी को बधाई देते हुए होली के त्योहार के महत्व की जानकारी दी। रंगोली मुकाबलों में हरप्रीत कौर, मीरा, सिमरनजीत कौर, किरण कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जसवंत सिंह वडैच, राम गोपाल गर्ग, मोंटी गर्ग, आलमजीत सिंह वडैच, लवप्रीत सिंह वडैच आदि उपस्थित थे।
संगरूर के सरकारी स्कूल छाजली में छात्रों को संबोधित करते प्रिंसिपल डॉ इकबाल सिंह। (दाएं) लहरागागा के केसीटी कॉलेज में छात्राओं द्वारा तैयार की रंगोली को देखते प्रबंधक।भास्कर