पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malerkotla News Conflict Between Union And Guest Faculty Professor At Ranbir College

रणबीर कॉलेज में यूनियन और गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर के बीच नोक-झोंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर यूनियन पंजाब ने मांगों को लेकर राज्य के सरकारी कॉलेजों में की जा रही मुकम्मल हड़ताल के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन भी संगरूर, सुनाम, अमरगढ़ और मालेरकोटला के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने कक्षाओं का बायकाट कर धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को संगरूर में प्रदर्शन कर रहे गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों व इस प्रदर्शन का विरोध कर रहे एक गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद प्रोफेसरों का एक वफद शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला के निवास स्थान पर उनके पीए से मिला। यूनियन नेता गुलशन दानिया ने कहा कि इन प्रोफेसरों को सरकार की तरफ से वेतन अदा करने की बजाय पीटीए फंड में से बहुत कम अदायगी की जा रही है, जिसका वित्तीय बोझ कॉलेजों में पढऩे वाले विद्यार्थियों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों के समय घर घर रोजगार देने का वादा किया था परंतु सरकार ने रोजगार तो क्या देना था बल्कि नौकरी कर रहे मुलाजिमों का भी रोजगार छीना जा रहा है। मांगों की पूर्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। कॉलेज के प्रिंसिपल परमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ गलत फहमी हो गई थी।

खबरें और भी हैं...