पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News Congress Government Retreating From Holding City Council Elections For Fear Of Defeat Sukhbir Badal

हार के डर से नगर कौंसिल के चुनाव करवाने से पीछे हट रही कांग्रेस सरकार : सुखबीर बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की हार के डर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार नगर कौंसिल चुनाव करवाने से पीछे हट रही है। नगर कौंसिल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी प्रदेश सरकार की तरफ से अभी तक चुनाव करवाने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। यह बात अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कही। वह एक निजी समागम में हिस्सा लेने के लिए बरनाला पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल पूरे प्रदेश में नगर कौंसिल का कार्यकाल 10 मार्च को खत्म हो गया है। सरकार की तरफ से 10 मार्च से पहले ही नगर कौंसिल चुनाव करवाने का एलान कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इसका एलान नहीं किया गया। पिछले 3 साल में विकास का एक भी काम नहीं हुआ। यहां पर उनकी सरकार काम छोड़कर गई थी वह काम भी पूरे नहीं हो सके।
उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा का पार्टी से धोखा करना बेहद निंदनीय है। जिस पार्टी ने उन्हें तीन दशकों में सब कुछ दिया उस पार्टी से उन्होंने धोखा किया है। लेकिन अकाली दल के किसी भी बड़े नेता या छोटे वर्कर को वह से जाने में सफल नहीं हो सके।

बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल व अन्य नेता।
खबरें और भी हैं...