- Hindi News
- National
- Sangrur News Construction Of One Stop Center Started At Civil Hospital At A Cost Of 50 Lakhs
सिविल अस्पताल में ~50 लाख की लागत से वन स्टाप सेंटर का निर्माण शुरू
महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने, महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सिविल अस्पताल में वन स्टाॅप सेंटर के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।
डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि सेंटर की दो मंजिला इमारत का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। डीसी थोरी ने बताया कि सरकार द्वारा इस वन स्टाॅप सेंटर के निर्माण के लिए पहले पड़ाव के तहत 24 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। योजना का मकसद हिंसा का शिकार महिलाओं और लड़कियों को एक छत तले सहायता और सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं बेघर होती हैं, उन्हें वन स्टाप सेंटर स्कीम के तहत रजिस्टर करने के बाद 5 दिन के लिए सेंटर में रहने और मुफ्त भोजन की सुविधा दी जाएगी। वन स्टाॅप सेंटर में प्रबंधकीय कमरा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कमरा, काउंसलर व मेडिकल सलाहकार के लिए कमरा, हिंसा का शिकार महिलाओं के लिए 5 बैड की समर्था वाला वार्ड, पैंट्री आदि का निर्माण किया जाएगा और इस केन्द्र में टेलिफोन लाइन, इंटरनेट सुविधा, सीसीटीवी, महिला हेल्पलाइन का भी प्रबंध होगा। जिला प्रोग्राम अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में आरजी तौर पर वन स्टाॅप की सेवा आरंभ की गई है और बकाया इस संबंधी जरूरी स्टाफ की भर्ती की जा चुकी है।
संगरूर के सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन वन स्टाॅप सेंटर।