पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेका मुलाजिमों ने की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने 16 अप्रैल को पटियाला में की जा रही रैली की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के कच्चे मुलाजिमों ने बैठक की। शेर सिंह ने कहा कि कच्चे कर्मचारी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को तीन तीन माह से उनका नाममात्र वेतन तक नहीं मिल रहा है। उनका ईपीएफ ठेकेदारों द्वारा खुर्द बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने की बजाय विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों को काम से निकाल रही है। 16 अप्रैल को सीएम के शहर पटियाला में कर्मचारियों की ओर से अपने परिवारों और रिश्तेदारों को साथ लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर हंस राज, गुरमेल सिंह, बलवंत सिंह, गुलाब सिंह, नीरज गर्ग, दर्शन सिंह, गुलाब सिंह, पाल सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...